सीतापुर में धान खरीदी केंद्र प्रबंधक की संदिग्ध मौत | घर में फांसी लगाकर आत्महत्या, कारण रहस्य में

रात लौटे, सुबह सन्नाटा… सीतापुर में समिति प्रबंधक की आत्महत्या से हड़कंप; कारण अज्ञात
स्थान – सीतापुर, जिला सरगुजा | दिनांक – 26 दिसंबर 2025
रिपोर्टर – श्याम चौहान
सरगुजा जिले के सीतापुर में बड़ी खबर… धान खरीदी केंद्र समिति के प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना देर रात की बताई जा रही है, जब दिनेश गुप्ता लगभग रात 1 बजे घर लौटे, और सुबह परिजनों ने उन्हें फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया।
सूचना मिलते ही सीतापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा सहित अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
आत्महत्या की वजह फिलहाल साफ नहीं है… परिवार और परिचित भी हैरान हैं कि आखिर ऐसी क्या परिस्थिति बनी होगी, जिसने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर किया।

दिनेश गुप्ता सीतापुर के केरजु धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे।
घटना के बाद पूरे सीतापुर क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि यह खबर अचानक बिजली की तरह गिरी है, क्योंकि दिनेश गुप्ता का स्वभाव शांत और सरल माना जाता था।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
परिजन और ग्रामीण इस दुखद घटना से सदमे में हैं।




