
रिपोर्टर:
लाला उपाध्याय
लोकेशन:
जिला सक्ती | दर्राभाठा, बाराद्वार थाना क्षेत्र
जिला सक्ती से इस वक्त एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बाराद्वार थाना क्षेत्र के दर्राभाठा गांव स्थित मंगल भवन में एक 19 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में फांसी पर लटका मिला है। मृतक की पहचान साहिल कुमार झा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि साहिल कल शाम घर से घूमने के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। आज सुबह मंगल भवन के रोशनदान में गमछे के सहारे उसका शव लटकता मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक के पिता ने बेटे की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। फिलहाल बाराद्वार पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।






