रायगढ़

रायगढ़ में रिश्तों का खून, शंकालु पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या

रिपोर्टर – लाला उपाध्याय
लोकेशन – रायगढ़

रायगढ़ से इस वक्त एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है…
जहां शक और घरेलू विवाद ने एक विवाहिता की जान ले ली।
जुटमिल थाना क्षेत्र के अमलीभौवना मोहल्ले में बीती रात एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, किसी बात को लेकर पति–पत्नी के बीच विवाद हुआ…
जो देखते ही देखते इतना उग्र हो गया कि शंकालु पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी की गर्दन काटकर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही जुटमिल पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए
चंद घंटों के भीतर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
फिलहाल पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
और आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।
हत्या के पीछे के कारणों और पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस जांच जारी है।
रायगढ़ में हुई इस दर्दनाक वारदात ने एक बार फिर
घरेलू हिंसा और मानसिक संदेह जैसे गंभीर मुद्दों को सामने ला दिया है।
फिलहाल मामले में और भी खुलासों का इंतजार है…
हम आपको हर अपडेट लगातार देते रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button