छत्तीसगढ़जशपुर

कुनकुरी में अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण, न्याय और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ

लोकेशन: कुनकुरी, जशपुर

रिपोर्टर: दीपक वर्मा

जशपुर जिले के कुनकुरी से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक खबर सामने आई है…यहाँ अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। संघ परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने न्यायपालिका की जिम्मेदारियों, संविधान के सम्मान और पेशागत मर्यादाओं के प्रति निष्ठा की शपथ ली।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश श्री राकेश बिहारी घोरे मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री बलराम कुमार देवांगन शामिल हुए। इसके अलावा संघ अध्यक्ष विष्णु प्रसाद कुलदीप व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि— समाज को न्याय दिलाने में वकीलों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और इसे ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निभाना ही पेशे की असली गरिमा है।शपथ ग्रहण के साथ-साथ संघ के भविष्य के कार्य, अधिवक्ताओं के हित और न्याय व्यवस्था में आम जनता की पहुंच को और मजबूत करने पर भी चर्चा की गई।कुल मिलाकर, गरिमामय और शांतिपूर्ण वातावरण में अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button