सूरजपुर

सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल देवनगर में जरूरतमंद छात्रों को स्वेटर वितरित—बढ़ती ठंड में शिक्षकों की सराहनीय पहल

लोकेशन: सूरजपुर, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर: सुरेन्द्र साहू

बढ़ती ठंड को देखते हुए छात्रों को गर्म कपड़ों की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवनगर में आज स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पहल संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता श्री संजय कुमार कश्यप के विशेष सहयोग और मार्गदर्शन में तथा सभी शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से संभव हो सकी।

स्वेटर प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी स्पष्ट दिखाई दी और पूरा विद्यालय परिसर उत्साह से भर उठा। वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती योगिता शर्मा ने बताया कि कई छात्र-छात्राएं आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उनके पास गर्म कपड़ों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। ऐसे में यह पहल जरूरतमंद बच्चों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी, जिससे उन्हें कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी और स्कूल में समरूपता भी बनी रहेगी।

इसी दौरान विजय कुमार कुर्रे ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और हित के लिए भविष्य में भी इस तरह की छात्र हितैषी पहलें जारी रहेंगी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कई शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनमें—
धर्मेंद्र कुमार बरेठ, प्रेमदास गुप्ता, भृगुनाथ राम, प्रतिष्ठा गुप्ता, सुजाता राठौर, राजमुनी, अनसुइया, मतेंद्र सिंह, शंभुनाथ मिंज, प्रेमा, शशिकला तिर्की, निशा निकुंज, मालती टंडन, शारदा गौतम, अनुरंजन केरकेट्टा, पुषनाथ पन्ना, उमाकांत मिश्र, आदित्य दुबे और दिनेश कुमार प्रजापति का विशेष सहयोग उल्लेखनीय रहा।

यह पहल शिक्षकों द्वारा शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश करती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button