छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

अकलतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 1 महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

Reporter Name: शुभांशु मिश्रा
Location: अकलतरा, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। अकलतरा पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर एक महिला सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटी भी शामिल हैं।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान ग्राम अमरताल में एक आरोपी को अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से करीब सात लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई, जिसे जब्त करते हुए उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।


वहीं न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर पुलिस ने एक महिला सहित तीन फरार वारंटियों को भी अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब, अपराध और फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button