जांजगीर-चांपा

मुलमुला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 07 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
लोकेशन – जांजगीर-चांपा


जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना मुलमुला क्षेत्र से एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के कब्जे से 07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी जांजगीर श्री प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब की बिक्री पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में मुलमुला थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, महिला आरोपी सतबाई गोड, उम्र 25 वर्ष, निवासी बनाहिल थाना मुलमुला के कब्जे से करीब 1400 रुपये कीमत की 07 लीटर देसी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल सहित प्रधान आरक्षक राजमणी द्विवेदी, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक मनभावन पटेल, गोपेश्वर पटेल एवं महिला आरक्षक मालती लहरे का सराहनीय योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button