छत्तीसगढ़बिलासपुर

तखतपुर पुलिस ने प्रहार अभियान में ब्राउन शुगर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार, लाखों की कीमत का मादक पदार्थ जब्त

रिपोर्टर:जय ठाकुर/ लोकेशन: बिलासपुर

बिलासपुर के तखतपुर थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे प्रहार अभियान के तहत पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 हजार रुपये बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई अवधि नशीले पदार्थों, अवैध शराब और गांजा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना तखतपुर पुलिस व एसीसीयू की संयुक्त टीम ने आरोपी दुर्गेश गायकवाड (22 वर्ष) निवासी बड़े बाजार तखतपुर को मोढे चौक के पास दबिश देकर पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 3.74 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
पूछताछ में दुर्गेश ने यह मादक पदार्थ अप्पू देवांगन (32 वर्ष), निवासी देवांगन मोहल्ला तखतपुर से प्राप्त करने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने अप्पू देवांगन को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 2 हजार रुपये की अवशेष राशि और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act 1985 की धारा 21ए, 22ए और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस अब अन्य राज्यों से जुड़े आरोपियों की तलाश में जुटी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तखतपुर निरीक्षक विवेक कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक दिलाराम मनहर, सहायक उपनिरीक्षक रमेश कुमार ओरके, एसीसीयू बिलासपुर के उपनिरीक्षक कमलेश बंजारे सहित अन्य जवानों का योगदान सराहनीय रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button