जांजगीर-चांपा

दो महीने से बंद नल-जल योजना, ग्राम खोखरा में गहराया जल संकट

रिपोर्टर:- दीपक यादव
लोकेशन:- जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़


जांजगीर-चांपा जिले से एक गंभीर खबर सामने आ रही है। जिले के ग्राम खोखरा में पिछले दो महीनों से नल-जल योजना पूरी तरह बंद पड़ी है, जिससे गांव में भीषण जल संकट गहरा गया है।
पानी की एक-एक बूंद के लिए ग्रामीणों को संघर्ष करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि महिलाओं और बुजुर्गों को दूर-दराज से पानी ढोना पड़ रहा है।
गांव में जलस्तर लगातार गिरने के कारण घरों के बोरिंग सूख चुके हैं। नल-जल योजना का पंप बंद होने से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इसका सीधा असर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर पड़ रहा है, जिन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी जुटाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो महीनों से नल-जल योजना बंद है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों की मांग है कि जब तक स्थायी समाधान नहीं हो जाता, तब तक टैंकर के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था की जाए और नल-जल योजना को तत्काल शुरू कराया जाए।
अब सवाल यह है कि प्रशासन कब इस गंभीर समस्या पर संज्ञान लेता है। फिलहाल, ग्राम खोखरा में पानी की किल्लत ने ग्रामीणों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button