
बलरामपुर छत्तीसगढ़
संवाददाता…दयाशंकर यादव
बलरामपुर तातापानी महोत्सव संक्रांति तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र के अनुरूप सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए..बैठक के दौरान कलेक्टर ने मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले हितग्राही मूलक योजनाओं पर आधारित स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.. कलेक्टर ने मंदिर परिसर में चल रहे साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए.. साथ ही दुकानों के आवंटन, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की भी विस्तार से समीक्षा कीl




जिले के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र तातापानी में प्रतिवर्ष मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाता है.. जहां मकर संक्रांति पर्व तातापानी में श्रद्धा, आस्था और उत्साह के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। क्षेत्र के लोगों के लिए तातापानी आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां कई वर्षों से निरंतर तातापानी महोत्सव आयोजित हो रहा है। महोत्सव में जिले सहित अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन पहुंचते हैं। इस वर्ष भी 14 से 16 जनवरी 2026 तक भव्य रूप से संक्रांति परब का आयोजन किया जा रहा है..




