हेल्थ

लौंग, इलायची या अदरक वाली चाय: जानें किस चाय के क्या फायदे और आपके लिए कौन-सी है बेहतर

सर्दियों में गरमागरम चाय न सिर्फ सुकून देती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। खासतौर पर अदरक, लौंग और इलायची से बनी चाय के अपने-अपने अलग गुण हैं। अगर आप रोज चाय पीते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि आपकी जरूरत के हिसाब से कौन-सी चाय ज्यादा फायदेमंद है।

अदरक वाली चाय के फायदे
अदरक वाली चाय सर्दियों में शरीर को तुरंत गर्माहट देती है। यह पाचन सुधारती है और सर्दी-खांसी, जुकाम व सिरदर्द में राहत देती है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने और पीरियड्स के दर्द में राहत देने में मदद करते हैं। दिल की सेहत और तनाव कम करने के लिए भी अदरक की चाय अच्छी मानी जाती है।

लौंग वाली चाय के फायदे
खांसी, गले में दर्द और सर्दी की समस्या में लौंग वाली चाय काफी असरदार होती है। यह पाचन को दुरुस्त करती है और गैस, एसिडिटी व अपच से राहत दिलाती है। लौंग में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। दांत दर्द और मुंह की बदबू में भी लौंग की चाय लाभकारी है।

इलायची वाली चाय के फायदे
इलायची की चाय पाचन के लिए बेहद अच्छी मानी जाती है। यह गैस, एसिडिटी और जलन को कम करती है। इलायची दिमाग को शांत करती है, जिससे नींद बेहतर आती है और सांसों की बदबू भी दूर होती है।

कौन-सी चाय पीनी चाहिए?
अगर सर्दी-खांसी है तो अदरक या लौंग की चाय, पाचन और गैस की समस्या है तो इलायची की चाय, और रोजाना हल्की व खुशबूदार चाय पसंद है तो इलायची वाली चाय आपके लिए बेहतर विकल्प है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button