छत्तीसगढ़सूरजपुर

तहसील स्तरीय माता कर्मा जयंती समारोह संपन्न, सामाजिक एकता और शिक्षा पर दिया गया जोर

लोकेशन :सूरजपुर, छत्तीसगढ़ /रिपोर्टर :सुरेन्द्र साहू

साहू समाज की आराध्य तैलिक कुलशिरोमणि भक्त माता कर्मा की जयंती सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड के ग्राम छापरपोड़ी में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत माता कर्मा के छायाचित्र का पूजन, वंदन और आरती के साथ की गई। इस अवसर पर तहसील साहू समाज के अध्यक्ष बिरजा राम साहू ने स्वागत भाषण और प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामरतन साहू ने गीत के माध्यम से माता कर्मा के जीवन चरित्र का सुंदर वर्णन किया। मुख्य अतिथि साहू संघ के जिलाध्यक्ष रामलल्लू साहू ने समाज को माता कर्मा के पदचिन्हों पर चलने और कमजोर वर्गों की सेवा करते हुए सामाजिक समरसता स्थापित करने का संदेश दिया।कार्यक्रम में जिला संरक्षक रामबिलास साहू, जिला सलाहकार मनोज कुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष राम निवास साहू और रामकृपाल साहू सहित कई वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, विशेषकर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक कुरीतियों और नशापान से दूर रहने तथा आपसी मतभेद भुलाकर समाज को संगठित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में माता कर्मा को खिचड़ी का भोग लगाकर उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। समारोह में साहू समाज के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button