छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में इफ्तारी लेने जा रहे युवकों पर हमला, चाकूबाजी के बाद इलाके में तनाव

रिपोर्टर : ब्यूरो रिपोर्ट / लोकेशन : रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इफ्तारी लेने जा रहे दो युवकों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। सोमवार शाम मौदहापारा थाना क्षेत्र में कथित रक्सेल गैंग के लोगों ने बाइक सवार युवकों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना पुरानी रंजिश को लेकर हुई।


हमले में घायल युवकों की पहचान मोहम्मद अल्ताफ और राशिद अली के रूप में हुई है। घायलों का आरोप है कि रवि रक्सेल, अभय और हर्ष ने पहले विवाद किया और फिर चाकू से हमला कर दिया।
घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। एक ओर जहां पीड़ित पक्ष और उनके समुदाय के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे, वहीं दूसरी ओर दूसरे पक्ष के लोग तलवार लेकर पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी की भी खबर है।


स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर हालात को नियंत्रण में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस आयुक्त दीपक मिश्रा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
वहीं, बजरंग दल के सदस्यों ने भी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर घेराव किया। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष को आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button