मुंगेली

बछड़े का कटा सिर मिलने से गांव में तनाव, पुलिस जांच में जुटी

लोकेशन: मुंगेली, छत्तीसगढ़
संवाददाता: विनोद जायसवाल
दिनांक: 03/01/2026

मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत चिल्फी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भास्करा से एक संवेदनशील मामला सामने आया है।

यहां गाय के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने से पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों ने सड़क किनारे बछड़े का कटा सिर देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही चिल्फी पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी में लिया।
घटना की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाके में सघन सर्चिंग की गई।

हालांकि पुलिस को बछड़े के अन्य अवशेष मौके से नहीं मिले हैं।
पुलिस ने कटी हुई मुंडी को जब्त कर परीक्षण के लिए भेज दिया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना किन परिस्थितियों में और किसके द्वारा की गई।

फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।
किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button