Tere Ishk Mein Box Office Day 9: ‘धुरंधर’ की सुनामी के बीच भी दमदार पकड़, दूसरे शनिवार को धमाकेदार कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ भले ही रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही हो, लेकिन धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ (Tere Ishk Mein) ने भी अपना मजबूत दमखम दिखा दिया है।
बड़े स्टार की फिल्म के सामने कई प्रोजेक्ट्स जहां लड़खड़ा जाते हैं, वहीं ‘तेरे इश्क में’ ने 9वें दिन भी स्थिर कमाई करते हुए साफ कर दिया कि फिल्म अभी रेस में पूरे दम से बनी हुई है।धुरंधर के दबदबे के बीच भी नहीं टूटा ‘तेरे इश्क में’ का हौसलारणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त पकड़ हासिल की है, लेकिन इसके बावजूद ‘तेरे इश्क में’ की कमाई में कोई खास गिरावट देखने को नहीं मिली।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अपने 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को 5.7 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया।यह आंकड़ा साफ बताता है कि धुरंधर की बंपर ओपनिंग के बावजूद दर्शक ‘तेरे इश्क में’ को भी पूरे मन से समर्थन दे रहे हैं।100 करोड़ क्लब में एंट्री का रास्ता हुआ साफ9 दिनों की कमाई जोड़ें तो फिल्म का नेट कलेक्शन 93.1 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।फिल्म की पकड़ को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट का अनुमान है कि रविवार को फिल्म आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
जिस तरह फिल्म लगातार वर्ड-ऑफ-माउथ और दर्शकों की सराहना से आगे बढ़ रही है, उससे स्पष्ट है कि ‘तेरे इश्क में’ आने वाले हफ्ते में और भी बढ़िया प्रदर्शन कर सकती है।धुरंधर के सामने भी दिखी ‘तेरे इश्क में’ की टक्करजहां ‘धुरंधर’ कई जगहों पर हाउसफुल जा रही है, वहीं ‘तेरे इश्क में’ भी सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स दोनों में स्थिर दर्शक पकड़ बनाए हुए है।फिल्म ने साबित कर दिया है कि दमदार कहानी और शानदार परफॉर्मेंस के दम पर बड़ी रिलीज के सामने भी टिके रहना संभव है।




