अकलतरा में टेट्रोन बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता स्मृति सीजन-1 का शुभारंभ, कोटमी सोनार ने जीता पहला मुकाबला

रिपोर्टर मयंक
अकलतरा
अकलतरा नगर के हृदयस्थल स्थित स्वर्गीय राकेश कुमार सिंह खेल परिसर (हाईस्कूल मैदान) में रविवार को टेट्रोन बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता स्मृति सीजन-1 ओपन टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है।
प्रतियोगिता के उद्घाटन मुकाबले में कोटमी सोनार और कौड़ियां की टीमें आमने-सामने रहीं। कोटमी सोनार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 ओवर में 83 रन बनाकर कौड़ियां को पराजित किया।
यह टूर्नामेंट विभिन्न स्वर्गीय व्यक्तियों की स्मृति को समर्पित है। प्रतियोगिता में आकर्षक पुरस्कार राशि के साथ फेयर प्ले अवार्ड भी रखा गया है। टूर्नामेंट का समापन 26 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे होगा।


पुरस्कार राशि:
प्रथम पुरस्कार ₹50,111 (मरहूम जावेद खान की स्मृति में),
द्वितीय ₹25,111 (स्वर्गीय कैलाश पुरोहित जी),
तृतीय ₹12,111 (स्वर्गीय बद्री प्रसाद जी),
चतुर्थ ₹6,111 (स्वर्गीय दीपेश सोनी जी),
फेयर प्ले अवार्ड ₹5,111 (स्वर्गीय शिवम बबला कैवर्त्य की स्मृति में)।
सभी कप स्वर्गीय राकेश कुमार सिंह जी की स्मृति में प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम में लक्ष्मण मुकीम, श्रीमती मंजू सिंह, दिवाकर राणा, जहूर बेगम, लक्ष्मीकांत पुरोहित, अंकित सिंह सिसोदिया, पार्षद राज कुमार सिंह, राजू राठी, शेख सीतारा, टंडन, कमलेश वैष्णव एवं दारा मिश्रा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
आयोजक पार्षद वार्ड क्रमांक 16 श्री विजय खांडेल हैं। यह 16 टीमों का ओपन टूर्नामेंट स्थानीय युवाओं में क्रिकेट के प्रति उत्साह बढ़ाने का माध्यम बन रहा है। अकलतरा में क्रिकेट प्रेमियों के बीच आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।




