जांजगीर-चांपा

लूट और जानलेवा हमलों के मामले में इलाजरत आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

लोकेशन – जांजगीर–चांपा | शिवरीनारायण–पामगढ़

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा

जांजगीर–चांपा जिले में लूट और जानलेवा हमलों की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इलाज के दौरान आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर विधिवत कार्रवाई की गई और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर–चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने थाना शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई में आरोपी शनिराम गोड, उम्र 21 वर्ष, निवासी राहौद, थाना शिवरीनारायण को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 27 और 29 जनवरी 2026 की रात को थाना शिवरीनारायण और थाना पामगढ़ क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर मोटरसाइकिल सवार राहगीरों को रोका। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की नीयत से हमला किया, साथ ही मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए।

इन श्रृंखलाबद्ध घटनाओं में कुल 14 लोगों पर हमला किया गया, जिनमें से कई लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना शिवरीनारायण और थाना पामगढ़ में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी, पुलिस सहायता केंद्र राहौद के प्रभारी उप निरीक्षक सत्यम चौहान सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button