छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा
नोएडा से दबोचा गया आरोपी, अपहरण कर अनाचार करने वाला युवक गिरफ्तार

रिपोर्टर-शुभांशु मिश्रा/लोकेशन-जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां अपहरण और अनाचार के मामले में फरार आरोपी को दिल्ली-नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अजय कुमार यादव ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर दिसंबर 2025 में बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांजगीर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नोएडा में छिपा हुआ है, जिसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को सकुशल बरामद किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना जांजगीर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।




