रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

लोकेशन:- नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)
रिपोर्टर:- शुभांशु मिश्रा
जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां थाना नवागढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामला दिनांक 10 फरवरी 2026 की रात करीब साढ़े नौ बजे का है। पीड़ित ओम प्रकाश कश्यप, जो जांजगीर से अपने घर अवरीद लौट रहे थे, उसी दौरान आरोपी उत्तर साहू ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने शराब पीने के लिए पैसे की मांग की और मना करने पर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने हाथ में पहने कंटीलेदार चूड़े से पीड़ित के साथ मारपीट भी की।
पीड़ित की शिकायत पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 50/26 दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की।
विजय कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के निर्देश पर थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश शेंडे के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
आरोपी उत्तर साहू, उम्र 38 वर्ष, निवासी कोड़ाभाट, थाना पामगढ़ के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3), 119(1) और 127(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडे, सहायक उप निरीक्षक नजीर हुसैन सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।




