छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

घर में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नैला चौकी पुलिस की सख्त कार्रवाई

रिपोर्टर शुभांशु मिश्रा लोकेशन जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा जिले से पुलिस की त्वरित और सख्त कार्रवाई सामने आई है। चौकी नैला क्षेत्र में घर के अंदर घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


घटना 25 फरवरी 2026 की रात करीब 9:30 बजे की है, जब आरोपी श्यामकार्तिक पटेल उर्फ ठिरीं पटेल, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम हाथीटिकरा, चौकी नैला क्षेत्र में पीड़िता के घर पहुंचा। आरोपी ने घर के दरवाजे को लात मारते हुए गाली-गलौच शुरू की। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी घर के अंदर घुस गया और मारपीट कर मौके से फरार हो गया।
मामले की सूचना मिलते ही चौकी नैला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके निवास स्थान से हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 157/26 के तहत धारा 333, 296, 351(3), 115(2) बीएनएस में कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक भवानी सिंह चौहान (चौकी प्रभारी नैला), आरक्षक संतोष प्रधान, राजू साहू एवं पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button