सक्ती

पीड़िता को बहलाकर घर से भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाराद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सक्ति

थाना बाराद्वार पुलिस ने नाबालिग पीड़िता को बहलाफुसलाकर घर से ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान निकेश यादव पिता हरी यादव उम्र 22 वर्ष निवासी बसंतपुर थाना बिर्रा जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है।

मामला अपराध क्रमांक 256/25 धारा 137(2), 96, 64(2)एम, 4, 6 पाक्सो एक्ट से संबंधित है। इस प्रकरण में पहले मुख्य आरोपी देवराज उर्फ धीरज चौहान पिता ताम्रध्वज चौहान उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 02, मल्दा, थाना कसडोल जिला बलौदा बाजार को पुलिस ने दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी देवराज के सहयोगी निकेश यादव ने पीड़िता को बहलाकर उसके घर से भगाने में भूमिका निभाई थी। घटना के बाद से निकेश यादव फरार चल रहा था।

आज दिनांक 11 नवंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर बसंतपुर में मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना बाराद्वार की पुलिस टीम ने पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव (रा.पु.से.) के निर्देशन में छापामार कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सउनि यशवंत राठौर, प्रआर. श्यामा जायसवाल, आर. रतन विश्वकर्मा, एवं आर. जितेन्द्र सिदार की सराहनीय भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button