छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

लोकेशन : जांजगीर
संवाददाता : शुभांशु मिश्रा

जांजगीर-चांपा जिले में आम लोगों को डराने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले एक आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नहरिया बाबा रोड, नहर किनारे एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर आने-जाने वालों को भयभीत कर रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा सीएसपी कोतवाली योगिता खापर्डे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया।


पुलिस टीम ने नहरिया बाबा रोड नहर के पास से आरोपी हरेंद्र बरेठ, पिता घासीराम बरेठ, निवासी वार्ड क्रमांक 6 बी.डी. महंत उपनगर जांजगीर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार चाकू बरामद किया गया।
आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी तरह से दहशत फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के साथ प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर तथा आरक्षक विनोद राठौर और नीतीश विश्वकर्मा का सराहनीय योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button