चाकू से हमला कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथियार और बाइक जब्त की

जांजगीर-चाम्पा, 04 दिसंबर 2025
थाना बम्हनीडीह पुलिस ने हत्या के नियत से दो युवकों पर चाकू से हमला करने वाले युवक जागेश्वर दास महंत उर्फ राजा (उम्र 33 वर्ष), निवासी रोहदा, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
घटना 03 दिसंबर 2025 की दोपहर लगभग 1:20 बजे की है। प्रार्थी नीरज सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दो साथियों शिवा सोनी और शिवम सोनी के साथ सतबहिनिया मंदिर, बम्हनीडीह घूमने गया था। इसी दौरान आरोपी जागेश्वर महंत शराब भट्टी की ओर से वहां पहुंचा और तीनों युवकों को अश्लील गालियां देने लगा। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार चाकू से हमला कर दिया।
हमले में—
शिवा सोनी के पेट के बाएँ हिस्से में गंभीर चोट आई
शिवम सोनी के बाएँ हाथ पर गहरा घाव आया
प्रार्थी नीरज सोनी को भी आरोपी ने दौड़ाकर मारने की कोशिश की, लेकिन वह पीछे की ओर भागकर बच निकला
मामले की रिपोर्ट पर थाना बम्हनीडीह में अपराध क्रमांक 113/2025, धारा 296, 351(3), 109 BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आरोपी की पतासाजी शुरू की।
घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ने के बाद पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि
पुराने पैसों के लेन-देन के विवाद के कारण उसने यह हमला किया।
मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने—
घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू
आरोपी की मोटरसाइकिल
बरामद कर ली और आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
उप निरीक्षक के.पी. सिंह (थाना प्रभारी बम्हनीडीह)
प्रधान आरक्षक — मिलन राठौर, राकेश चतुर्थी
आरक्षक — शैलेन्द्र राठौर, जयराम बिंझवार, सचेन्द्र साहू, उमेश कश्यप, अमीर सिंह पैकरा
तथा संपूर्ण थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।




