जांजगीर-चांपा

चांपा में फिर गूंजेगा बल्ले का धमाका

11 दिसंबर से शुरू होगा डीबी सीपीएल सीजन-5, विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख का इनाम

चांपा

खेल प्रेमियों के लिए इस सर्दी में क्रिकेट का रोमांच चरम पर रहने वाला है। जांजगीर-चांपा जिले में आगामी 11 दिसंबर से डीबी सीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-5 का भव्य शुभारंभ होगा। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भलेराय मैदान, चांपा में खेले जाएंगे, जहां क्रिकेट प्रेमियों के लिए मनोरंजन और प्रतिस्पर्धा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।रविवार को टूर्नामेंट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस और टीमों का ऑक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आयोजकों ने बताया कि तैयारियां अंतिम चरण में हैं। फाइनल मुकाबला 28 दिसंबर को खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं और विजेता टीम को 1 लाख रुपये नकद पुरस्कार तथा विजेता ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

डीबी सीपीएल को आईपीएल की तर्ज पर तैयार किया गया है। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट के सभी मैच टेनिस बॉल से खेले जाएंगे और इसमें इंटरनेशनल क्रिकेट के नियम लागू होंगे। हर मैच 12-12 ओवर का होगा तथा दिन में दो मुकाबले खेले जाएंगे। साथ ही हर मैच में मैन ऑफ द मैच सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।टूर्नामेंट की खास बात यह है कि सभी मैचों का लाइव प्रसारण यूट्यूब पर किया जाएगा, ताकि जिले के बाहर के क्रिकेट प्रशंसक भी रोमांच का आनंद ले सकें।

आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच देना और जिले में क्रिकेट की नई पहचान स्थापित करना है।

इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, सीएमओ, डीबी वेंचर्स के डायरेक्टर धीरेन्द्र बाजपेयी, धर्मेन्द्र तिवारी, सुदेश अहीर, विजय थवाईत, अशोक देवांगन और राजू नयन शुक्ला सहित बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान विजेता ट्रॉफी का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे देखने के लिए लोगों में खास उत्साह देखा गया।

क्रिकेट प्रेमियों के अनुसार, यह टूर्नामेंट इस बार और भी ज्यादा रोमांचक, प्रतिस्पर्धी और मनोरंजक होने वाला है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर कौन सी टीम बनेगी डीबी सीपीएल सीजन-5 की चैंपियन।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button