छत्तीसगढ़सूरजपुर

जनहित और विकास पर केंद्रित बजट, आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा – मुरली मनोहर सोनी

लोकेशन: सूरजपुर, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर: सुरेन्द्र साहू

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने राज्य बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में किए गए प्रावधान आमजन की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरे उतरते हैं और प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में मजबूत कदम साबित होंगे।
मुरली मनोहर सोनी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने और कृषि से जुड़े संसाधनों को मजबूत करने के लिए बजट में विशेष ध्यान दिया गया है। इसके साथ ही युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रावधान भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर किए गए हैं।


उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर बजट में किए गए प्रावधान समाज को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से प्रदेश के हर वर्ग को लाभ मिलेगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि यह बजट छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button