छत्तीसगढ़जशपुर

कुनकुरी में कर्मा जयंती की धूम, रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा शहर

रिपोर्टर-दीपक वर्मा /लोकेशन-कुनकुरी, जशपुर

जशपुर जिले के कुनकुरी नगर में भक्त माता कर्मा जयंती पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। तेली समाज द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। पूजा-अर्चना, भव्य रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह के साथ पूरा कुनकुरी भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।

कुनकुरी के मंगल भवन में कार्यक्रम की शुरुआत भक्त माता कर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। इसके बाद समाज के लोगों ने भव्य रैली निकालकर नगर का भ्रमण किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला साहू संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, महामंत्री मोहन राम साहू, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता और तहसील अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
आयोजन में शिवबालक साव, सुखदेव साव, सरोज बाला गुप्ता सहित दूर-दराज से आए अतिथियों की भी विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन अखिलेश कुमार साहू और विनोद कुमार गुप्ता ने किया, वहीं आभार प्रदर्शन शंकर राम गुप्ता ने किया।
कुनकुरी में कर्मा जयंती का यह आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक समृद्धि और श्रद्धा का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button