नगर की बिटिया आस्था अग्रवाल कैप्टन बनने के बाद नगर पहुंचने पर नगर वासियों ने ढोल ताशा आतिशबाजी मुंह मीठा करा कर आस्था का किया स्वागत

लोकेशन सक्ती जिला
रिपोर्टर लाला उपाध्याय
कैप्टन आस्था अग्रवाल के पायलट बनने पर नगर प्रथम आगमन पर मारवाड़ी युवा मंच शाखा, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स, अग्रवाल महिला मंडल ,शक्ति नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल अरूण अग्रवाल के द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया , कैप्टन आस्था अग्रवाल नगर कॉन्टैक्टर अमर अग्रवाल की पुत्री है कैप्टन आस्था मां महामाया का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया उसके पश्चात नगर के गणमान्य नागरिक अग्रवाल एवं सर्व समाज के द्वारा रैली निकाल कर भव्य स्वागत किया गया अग्रसेन चौक पहुंचने पर कैप्टन आस्था ने श्री अग्रसेन जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण आरती उतार कर पूजा अर्चना की इसके पश्चात रैन बसेरा में स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे आस्था के कैप्टन बनने पर नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा मुंह मीठा करा कर बिटिया का स्वागत करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया

नगर के प्रतिष्ठित महिला एवं पुरुषों ने कैप्टन आस्था अग्रवाल का सभी सर्व समाज के द्वारा नगर में रैली निकाल कर भव्य स्वागत किया अग्रसेन चौक पहुंचने पर कैप्टन आस्था ने श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण आरती उतार कर पूजा अर्चना की इसके पश्चात रैन बसेरा में स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नगर के प्रबुद्ध जन, पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पहुंचकर कैप्टन आस्था को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा बेटी ने नगर सहित हमारा मान बढ़ाया मारवाड़ी जागृति शाखा एवं समाज की सैकड़ो महिलाओं ने बिटिया के कैप्टन बनने पर गर्व से कहा कि आज बेटी भी आसमान में उड़ रही है रायपुर से आए छाया विधायक कन्हैया अग्रवाल ने कहा हमारी बिटिया आस्था ने अग्रवाल समाज का मान बढ़ाया है और हम सभी के लिए बड़े ही गर्व की बात है जो बिटिया ने आज समाज का गौरव बढ़ाया कैप्टन आस्था अग्रवाल ने अपनी कप्तान बनने को लेकर कहा मेरे माता-पिता चाचा हमेशा मेरी हर ख्वाहिश पूरी करते थे और मैं जब एक दिन एयरक्राफ्ट लेंड होते हुए देखा तभी मैंने ठाना था कि मैं भी पायलट बनूंगी उसी संकल्प निश्चय के चलते आज मैं पायलट बन पाई और आज मुझे नगर के बड़े बुजुर्ग भाई-बहन का प्यार जो मुझे मिला मैं अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं

आस्था के पिता ने कहा आज मेरी बेटी ने मेरा सर ऊंचा कर दिया और मैं सभी माता-पिता से कहना चाहूंगा बेटी भी आज धरती से आसमान में उड़ान भर रही है और यह मेरी बेटी ने कर दिखाया आज बिटिया के आने पर सभी वर्ग ने जो हमें मान सम्मान दिया इन सबका मैं आभारी रहूंगा आस्था की मम्मी उषा अमर अग्रवाल , ने कहा बिटिया बोझ नहीं बिटिया एक कुल नहीं दो कुल का नाम रोशन करती है और यह सब मेरी आस्था बिटिया ने पायलट बनकर दिखा दिया कभी भी लड़की को कमजोर ना समझे लड़की अगर जो मन में ठान लेती है उसे पूरा कर कर रहती है और हमेशा अपने लड़की को आगे बढ़ाने में उसका सहयोग करें यही मैं माताओं से कहना चाहती हूं अपने बेटियों को उसके मन का उड़ान भरने दे और उसका सहयोग करें





