राजनांदगांव

चखना के पैसे मांगने पर भड़का ग्राहक, साथियों संग दुकानदार को बेरहमी से पीटा

रिपोर्टर: ब्यूरो रिपोर्ट
लोकेशन: खैरागढ़


खैरागढ़ से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर। चखना के पैसे मांगना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। शराब दुकान के पास चखना ठेला लगाने वाले युवक पर 20 से 25 लोगों ने मिलकर बेरहमी से हमला कर दिया। सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल घायल जिला अस्पताल में भर्ती है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

खैरागढ़ नगर में शराब दुकान के आसपास बढ़ती गुंडागर्दी का एक और मामला सामने आया है।
बीती रात शराब दुकान के समीप चखना ठेला लगाने वाले बीरू बारले, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी लालपुर, रोज की तरह अपना ठेला लगाए हुए थे।

इसी दौरान एक युवक चखना लेने पहुंचा। चखना देने के बाद जब बीरू ने उससे पैसे मांगे तो वह युवक बहस करने लगा और भुगतान से इनकार कर दिया। विवाद यहीं नहीं रुका। कुछ देर बाद वही युवक 20 से 25 साथियों के साथ वापस लौटा और चूड़ा, बीयर की बोतलों और बांस के डंडों से बीरू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
अचानक हुए इस हमले में बीरू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे थाने पहुंचाया, जहां से पुलिस वाहन द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया।
डॉक्टरों के मुताबिक, बीरू के सिर और दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button