पकरिया चौक में होने वाला चक्काजाम स्थगित, अधिकारियों के आश्वासन के बाद लिया गया निर्णय

18 नवंबर 2025
पकरिया चौक में 18 नवंबर 2025 को प्रस्तावित चक्काजाम को अब स्थगित कर दिया गया है। क्षेत्र में जर्जर सड़क की मरम्मत और भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की जनहित मांग को लेकर यह चक्काजाम आयोजित किया जाना था।


अधिकारियों ने दिया समय-सीमा वाला आश्वासन
चक्काजाम की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों ने ग्रामीण प्रतिनिधियों से चर्चा की। बातचीत के दौरान अधिकारियों ने निम्न दो प्रमुख बिंदुओं पर स्पष्ट आश्वासन दिया—
जर्जर सड़क की मरम्मत 20 दिनों के भीतर शुरू की जाएगी।
भारी वाहनों का आवागमन अगले 7 दिनों के भीतर पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
अधिकारियों के इस आश्वासन के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से चक्काजाम को स्थगित करने का निर्णय लिया।
आयोजकों ने जताया आभार
आयोजकों ने बयान जारी करते हुए कहा कि क्षेत्रहित और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चक्काजाम का निर्णय लिया गया था। प्रशासन द्वारा सकारात्मक और समय-सीमा तय करते हुए दिए गए भरोसे के बाद आंदोलन को स्थगित किया जा रहा है।
उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों का सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय में कार्य नहीं होता है, तो आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।




