सक्ती

सड़क बना कर मुआवजा देने भूल गया विभाग अब मुआवजा पाने 6 साल से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा किसान

लोकेशन सक्ति जिला
दिनांक 21/12/2025
रिपोर्टर लाला उपाध्याय

जैजैपुर ब्लॉक के बोड़सरा गांव के बहरता यादव की जमीन एडीबी द्वारा बनाए गए सड़क में अधिग्रहण की गई थी जिसका मुआवजा विगत 6 वर्षों से भूमि स्वामी को नहीं मिला है। जिसे लेकर भूमि स्वामी और उनके परिजनों के द्वारा जैजैपुर- मालखारौदा मार्ग पर मकान निर्माण कर रहें थे।

जिसकी सूचना मिलने पर तहसीलदार के साथ थाना प्रभारी जैजैपुर पुरे दल बल के साथ बोड़सरा पहुँचे पीड़ित परिवार को समझाइश देकर मामला को शांत कराया।

ग्राम बोड़सरा के खसरा क्रमांक 334/3 और 358/2 के 5 डिसमिल जमीन का मुआवजा एशियन डेवलोपमेन्ट बैंक (एडीबी) द्वारा नहीं दिया गया है जिसके संबंध में पीड़ित परिवार द्वारा तहसीलदार, एसडीएम सहित कलेक्टर से गुहार लगाई जिस पर कलेक्टर द्वारा मामले की संजीदगी को देखते हुए एडीबी प्रबंधन को पत्र लिखा, लेकिन प्रबंधन द्वारा बेतुका जवाब देते हुए मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही।

जिसके बाद से पीड़ित परिवार आक्रोषित होकर सड़क पर अपना घर बना रहे थे। परिजनों का कहना है की एडीबी प्रबंधन जब जिला कलेक्टर की नहीं सुन रहा है तो हमारी क्या सुनेगा। इस पूरे मामले में एडीबी विभाग और सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार की लापरवाही के चलते एक परिवार को अपना जमीन खोकर भी उसके मुआवजा राशि पाने के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button