ड्यूटी के बाद हादसे में शहीद आरक्षक के परिवार को मिला संबल, पत्नी को सौंपा गया 1 करोड़ का बीमा चेक

रिपोर्टर :- शुभांशु मिश्रा
लोकेशन :- जांजगीर–चांपा, छत्तीसगढ़
जांजगीर–चांपा पुलिस से जुड़ी एक संवेदनशील और राहत भरी खबर सामने आई है।
थाना चांपा में पदस्थ रहे स्वर्गीय आरक्षक प्रहलाद दिनकर की पत्नी को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई है।
गौरतलब है कि 16 सितंबर 2025 की रात, ड्यूटी समाप्त कर घर लौटते समय लच्छनपुर चौक, मेन रोड पर हुए सड़क हादसे में आरक्षक प्रहलाद दिनकर का मौके पर ही निधन हो गया था। इस दुखद घटना के बाद विभागीय स्तर पर परिजनों को सहायता दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के सतत प्रयासों के फलस्वरूप आज 2 फरवरी 2026 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, नैला शाखा द्वारा 1 करोड़ रुपये का बीमा चेक स्वर्गीय आरक्षक की पत्नी को सौंपा गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा, मुख्य लिपिक दिनेश शर्मा सहित बैंक अधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।




