बलरामपुर

तेज रफ्तार का कहर: महाशिवरात्रि मेले जा रहे युवक की दर्दनाक मौत

रिपोर्टर:- दयाशंकर यादव
लोकेशन:- डिपाडीह कलां, शंकरगढ़ थाना क्षेत्र, जिला बलरामपुर

बलरामपुर से इस वक्त की बड़ी और दर्दनाक खबर सामने आ रही है।
महाशिवरात्रि के अवसर पर सबाग से कैलास गुफा मेले में जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के डिपाडीह कलां में कनहर नदी की पुलिया के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही युवक ने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान अभिषेक यादव के रूप में हुई है, जो सबाग गांव का रहने वाला था। पिता का नाम नंदकुमार यादव बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही शंकरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button