सक्ती

विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 लागू, गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलेगी – प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

रिपोर्टर – लाला उपाध्याय
लोकेशन – सक्ती

प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने आज प्रेसवार्ता कर विकसित भारत जी-राम-जी अधिनियम 2025 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मंत्री ने कहा कि यह कानून ग्रामीण भारत की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने वाला साबित होगा।
उन्होंने बताया कि यह अधिनियम मनरेगा से भी अधिक प्रभावी और पारदर्शी है, जिसके तहत अब ग्रामीण परिवारों को 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार मिलेगा।
सबसे अहम बात यह है कि मजदूरी का भुगतान 7 दिनों के भीतर अनिवार्य किया गया है, और अगर भुगतान में देरी होती है तो मजदूरों को अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा।
किसानों को बड़ी राहत देते हुए अधिनियम में यह प्रावधान किया गया है कि बुवाई और कटाई के समय 60 दिनों तक कार्य स्थगन रहेगा, ताकि कृषि कार्य प्रभावित न हों।
वहीं भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए मंत्री ने कहा कि फर्जी मास्टर रोल और मशीनों के दुरुपयोग पर पूरी तरह रोक लगेगी।
इस कानून का मुख्य फोकस जल सुरक्षा, अधोसंरचना विकास और ग्रामीण आजीविका पर रहेगा, जिससे गांवों को विकास की नई रफ्तार मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button