सूरजपुर

अजीबोगरीब मामले की पहेली सुलझी लेकिन पुलिस अभी भी रिस्क नहीं लेना चाहती

लोकेशन – सूरजपुर

सूरजपुर के मानपुर में कुएं में मिले अज्ञात शव की पहचान पुलिस के लिए टेढ़ी बनी हुई है,,,,,मृतक लड़के के वापस घर लौट आने के मामले के बाद पुलिस भी अब कोई भी रिस्क न लेते हुए शव के डीएनए की जांच कराने को लेकर सैम्पल बाहर भेजने की तैयारी में है, ,,,दरअसल बीते 01 नवम्बर को मानपुर के एक कुएं में तैरता हुआ पुलिस को एक अज्ञात लाश मिला था जिसके बाद चंदरपुर गांव के रहने वाले परिजनों ने उस लाश की पहचान अपने बेटे पुरषोत्तम के रूप में की और पुलिस की मौजूदगी में ही उस शव को पुरषोत्तम का शव मान परिवार वालों ने कब्र खोद दफन कर दिया था और क्रियाकर्म के अन्य कार्यक्रम जब चल रहे थे उसी दौरान तीन दिनों के बाद पुरषोत्तम अचानक वापस घर लौट आया और सब को चोंका कर रख दिया था ,,,,जिसके बाद पुलिस ने दोबारा बंद हो चुके फाइल को ओपन किया और फिर से अपनी जांच शुरू की घटना के चार-पांच दिन बाद महुआपारा के रहने वाले किशन के परिजनों ने अज्ञात शव की पहचान किशन देवांगन के रूप मे की लेकिन परुषोतम वाली घटना से सबब ले चुकी पुलिस अब इस मामले में कोई भी कोताही बरतना नही चाहती है ,,,,,

इसलिए अब पुलिस अज्ञात शव के प्रिजर्भ करके रखे गए डीएनए सैंपल को परिजनों के साथ मिलान करने के लिए रायपुर के लैबोरेट्री सेंटर भेजने की तैयारी में जुटी है ,,, बरहाल अब यह देखने वाली बात होगी कि डीएनए परीक्षण की रिपोर्ट में क्या निकलकर सामने आता है,,, अज्ञात शव की पहचान किशन देवांगन के रूप में होती है या पुलिस को शव की शिनाख्त करने में और भी मशक्कत करनी पड़ती है,,, इसको लेकर जहां मृतक के पिता ने कहा कि कपड़ों से लड़के की पहचान हो रहा है और अभी 12-13 दिनों तक लडका किशन वापस घर भी नहीं आया है हालांकि पुलिस ने डीएन ए टेस्ट तो कराया है वही मृतक के पिता केश्वर ने आगे कहा कि सवाल तो यह भी है कि मेरे घर के पास में ही कुंआ है और मोहल्ले में भी कितने ही कुएं है ऐसे में किशन के द्वारा इतनी दुर जाकर कुएं में कुदना कितने ही सवालों को जन्म देता है

संतोष महतो,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूरजपुर

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button