छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर नई विधानसभा को मिलेगी पहचान — विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को लोकार्पण समारोह का आमंत्रण सौंपा

रायपुर
राजधानी रायपुर में आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने आगामी 1 नवम्बर को आयोजित होने वाले नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने इस आमंत्रण के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि —
“यह छत्तीसगढ़ की जनता के लिए गर्व का क्षण है। राज्य निर्माण की रजत जयंती वर्ष पर प्रदेश को एक भव्य और आधुनिक विधानसभा भवन समर्पित किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से होने वाला यह लोकार्पण न केवल ऐतिहासिक होगा बल्कि यह भवन छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक परंपरा, विकास यात्रा और जनभावनाओं का जीवंत प्रतीक बनेगा।



