सूरजपुर

नवनिर्वाचित साहू समाज के जिला अध्यक्ष ने माता कर्मा जी का पूजा अर्चना कर नवनिर्मित साहू भवन का किया निरीक्षण

लोकेशन – सूरजपुर छत्तीसगढ़

रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू

सूरजपुर जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रामलल्लू साहू ने अपने कार्यकाल के पहले दिन आज माता कर्मा चौक पर पूजा-अर्चना कर समाज के विकास के लिए शुभकामनाएं मांगी। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन साहू धर्मशाला भवन का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने सीमेंट, बालू और गिट्टी के अनुपात में गंभीर अनियमितता पाई।

निरीक्षण के दौरान जब उन्होंने निर्माण स्थल पर काम कर रहे मजदूरों से सीमेंट के अनुपात के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि एक बोरी सीमेंट में 30 तागड़ी बालू और 32 तगाड़ी गिट्टी 30 एम् एम् एवं 40 एम् एम् का उपयोग किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान जानकारी मिलने पर जिलाध्यक्ष साहू ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि यह मानक के विपरीत है। निर्माण में गुणवत्ता से समझौता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम इस विषय को ठेकेदार के समक्ष रखेंगे और यदि सुधार नहीं किया गया, तो समाज के लोगों के साथ मिलकर निर्माण कार्य को बंद कराने में कोई संकोच नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि साहू धर्मशाला समाज के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल है, और इसकी गुणवत्ता और स्थायित्व सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता है।
जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि यदि ठेकेदार को चेतावनी दी गई है कि यदि तत्काल गुणवत्ता सही नहीं किया गया, तो समाज के लोग निर्माण स्थल पर धरना देंगे। एवं पी डब्ल्यू डी विभाग को उचित कार्यवाही करने के लिए बाध्य करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button