
लोकेशन-सूरजपुर, छत्तीसगढ़/रिपोर्टर-सुरेन्द्र साहू
सूरजपुर जिले के भटगांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जयनगर आज विकास के एक महत्वपूर्ण पड़ाव का साक्षी बना… जहां महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जयनगर एनएच से कासापारा तक बनने वाली 3 करोड़ 80 लाख 15 हजार रुपये की लागत की सड़क का विधिवत भूमिपूजन किया…

यह सड़क निर्माण न सिर्फ आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी नई गति देगा…
भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने शासन और जनता के बीच मजबूत विश्वास को भी दर्शाया…
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं… और सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है…
उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लिए विकास की नई राह खोलेगी और आने वाले समय में इसका सीधा लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा…




