छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जिले के धान खरीदी केंद्रों में धान जाम, खरीदी प्रक्रिया प्रभावितप्रशासन का भरोसा – जल्द होगा धान का उठाव, व्यवस्था होगी सामान्य

रिपोर्टर –दीपक यादव

लोकेशन जांजगीर-चांपा

जिले के धान खरीदी केंद्रों में इन दिनों धान का उठाव समय पर नहीं होने से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। कई केंद्रों पर धान जाम हो गया है, जिससे खरीदी प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। खासकर अकलतरा क्षेत्र के कोटगढ़, हरदी महामाया सहित अन्य खरीदी केंद्रों में धान के बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं।धान की लगातार आवक के बीच उठाव की रफ्तार सुस्त पड़ने से उपार्जन केंद्रों में जगह की कमी होने लगी है। हालात यह हैं कि खुले मैदानों में भी धान का भंडारण करना पड़ रहा है। गजानंद कैवर्त्य, प्रभारी, कोटगढ़ धान खरीदी केंद्र“यहां काफी मात्रा में धान जाम है। समय पर उठाव नहीं हो पाने के कारण खरीदी प्रभावित हो रही है। अगर जल्द धान का उठाव नहीं हुआ तो किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।”

धान जाम होने का सीधा असर किसानों पर भी पड़ रहा है। कई जगहों पर तौल और खरीदी की रफ्तार धीमी कर दी गई है।रमेश लहरे, (जिला वितरण अधिकारी जांजगीर-चांपा ) का कहना है “धान उठाव के मामले में जिला तीसरे नंबर पर है। अब तक 4 लाख 27 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। इसमें से 2 लाख 65 हजार मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है। वर्तमान में उपार्जन केंद्रों में करीब 1 लाख 61 हजार मीट्रिक टन धान शेष है, जिसके उठाव के लिए डीओ कट चुका है। जल्द ही सारा धान उठा लिया जाएगा।” फिलहाल प्रशासन की ओर से जल्द उठाव का भरोसा दिया जा रहा है, लेकिन जब तक धान का पहाड़ कम नहीं होता, तब तक खरीदी व्यवस्था पर दबाव बना रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button