राष्ट्रीय

कर्तव्य पथ पर ऑपरेशन सिंदूर की दहाड़, भारतीय मिसाइलों और सैन्य ताकत ने दुनिया को दिखाया भारत का पराक्रम

देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। Republic Day Parade 2026 के मौके पर कर्तव्य पथ पर भारत की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विविधता और सैन्य शक्ति का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह की थीम ‘वंदे मातरम के 150 वर्ष’ रखी गई, जिसने पूरे आयोजन को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
Republic Day 2026 के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की अगुवाई की। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Republic Day Parade Live Updates के दौरान कर्तव्य पथ पर ऑपरेशन सिंदूर की खास झलक देखने को मिली। परेड में हाल ही में गठित सैन्य इकाइयों के साथ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तैनात प्रमुख हथियार प्रणालियों के मॉडल प्रदर्शित किए गए। ‘प्रहार फॉर्मेशन’ में ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, जिस पर भारतीय सेना का ऑपरेशन सिंदूर का झंडा लगा था, भारतीय सेना का रुद्र ALH-WSI और भारतीय वायु सेना का ALH मार्क-IV शामिल रहा।
समारोह का सबसे रोमांचक पल तब आया जब भारतीय वायु सेना के राफेल लड़ाकू विमानों ने सटीक फ्लाईपास्ट किया। इस शानदार प्रदर्शन ने न सिर्फ दर्शकों को रोमांचित किया, बल्कि भारत की हवाई शक्ति और सैन्य क्षमता का मजबूत संदेश पूरी दुनिया को दिया।
Republic Day 2026 Parade ने एक बार फिर साबित किया कि भारत न सिर्फ सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है, बल्कि सैन्य शक्ति और आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता के मामले में भी विश्व स्तर पर मजबूती से खड़ा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button