छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

अकलतरा में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई

रिपोर्टर: मयंक
स्थान:अकलतरा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

अकलतरा के श्रीराम चौक में श्री राम सेवा समिति द्वारा आज भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु श्रीराम दरबार एवं हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना, आरती और स्तुति के साथ की गई। इसके पश्चात नगरवासियों एवं मोहल्लेवासियों के लिए प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आज 22 जनवरी 2026 को मनाई जा रही यह वर्षगांठ उस ऐतिहासिक दिन की याद दिलाती है, जब वर्ष 2024 में सदियों के इंतजार के बाद प्रभु श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए थे।

इस पावन अवसर पर जांजगीर विधायक व्यास कश्यप, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पाटले, पार्षद दिनेश दास, मनोज मिश्रा, कुलदीप जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और उन्होंने भी प्रसाद ग्रहण कर आयोजन में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्सव का माहौल देखने को मिला।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button