रहस्यमयी मौत पर बनी सच्ची घटना की सीरीज, मुर्दाघर से शुरू होती है कहानी, IMDb रेटिंग 8.8 – देखी क्या आपने?

OTT Horror Series Based on True Story: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक ऐसी हॉरर-मिस्ट्री सीरीज चर्चा में है, जो सच्ची घटना पर आधारित है और दर्शकों की धड़कनें तेज कर रही है। 8.8 IMDb रेटिंग हासिल कर चुकी यह सीरीज एक मशहूर पैरानॉर्मल एक्सपर्ट की रहस्यमयी मौत के इर्द-गिर्द घूमती है। अगर आपको रियल-लाइफ इंस्पायर्ड थ्रिलर और हॉरर कंटेंट पसंद है, तो यह शो आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होना चाहिए।
कौन सी है ये सीरीज?
हम बात कर रहे हैं भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री की, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon MX Player पर स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज मशहूर पैरानॉर्मल एक्सपर्ट Gaurav Tiwari की जिंदगी और उनकी रहस्यमयी मौत पर आधारित है।
12 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई इस सीरीज को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है।
मुर्दाघर से शुरू होती है कहानी
सीरीज की शुरुआत एक सस्पेंस से भरे सीन से होती है, जहां गौरव तिवारी का पोस्टमार्टम चल रहा होता है। पुलिस शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या मान लेती है, लेकिन गले पर मिले निशान मामले को रहस्यमय बना देते हैं।
इसी बीच कहानी में एक राइटर की एंट्री होती है, जो गौरव की जिंदगी पर किताब लिखना चाहती है। इसके बाद कहानी फ्लैशबैक में चली जाती है और दर्शकों को गौरव के अतीत से रूबरू कराती है।
पायलट बनने का सपना और पैरानॉर्मल दुनिया की ओर सफर
फ्लैशबैक में दिखाया जाता है कि गौरव तिवारी का सपना पायलट बनने का था। लेकिन एक उड़ान के दौरान हुई रहस्यमयी घटना उनकी जिंदगी बदल देती है। इसके बाद वे पैरानॉर्मल दुनिया की ओर रुख करते हैं और इंडियन पैरानॉर्मल सोसाइटी से जुड़ जाते हैं।
शुरुआत में सब सामान्य रहता है, लेकिन लगातार पैरानॉर्मल गतिविधियों से जुड़े रहने के कारण उनकी जिंदगी में अजीब घटनाएं शुरू हो जाती हैं। पांच साल बाद उनकी रहस्यमयी मौत की खबर सबको चौंका देती है।
सीरीज में कई ऐसे सीन हैं, जिन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
दमदार स्टारकास्ट और निर्देशन
सीरीज में Karan Tacker ने गौरव तिवारी का किरदार निभाया है और अपने अभिनय से कहानी को मजबूती दी है। उनके साथ Kalki Koechlin, दानिश सूद, सलोनी बत्रा, शुभम चौधरी और निमिषा नायर अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।
इस हॉरर-मिस्ट्री सीरीज का निर्देशन Robbie Grewal ने किया है, जिन्होंने कहानी को सस्पेंस और इमोशनल एंगल के साथ पेश किया है।
क्यों देखें ये सीरीज?
सच्ची घटना पर आधारित कहानी
पैरानॉर्मल और मिस्ट्री का अनोखा मिश्रण
दमदार अभिनय
हाई IMDb रेटिंग (8.8)
शुरुआत से अंत तक सस्पेंस बरकरार




