छत्तीसगढ़सूरजपुर

रामानुजनगर में साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की पहली बैठक, युवाओं को किया गया सम्मानित

लोकेशन: सूरजपुर, छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर: सुरेन्द्र साहू

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर में तहसील साहू संघ युवा प्रकोष्ठ की प्रथम बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुकेश साहू (छोटू) के नेतृत्व में किया गया, जिसमें साहू समाज सूरजपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक रामकृपाल साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


कार्यक्रम की अध्यक्षता रामानुजनगर तहसील साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ललित कुमार साहू ने की। बैठक के दौरान समाज के युवाओं को जागरूक करने, संगठन में एकता बनाए रखने और प्रदेश स्तरीय मां कर्मा जयंती को भव्य रूप से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के पश्चात नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं सक्रिय युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला संरक्षक रामबिलास साहू, ब्लॉक अध्यक्ष बिरजाराम साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के युवा, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button