छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

पान दुकान में चोरी का चंद घंटों में खुलासा, अपचारी बालक पुलिस की गिरफ्त में

लोकेशन: जांजगीर-चांपा (बलौदा) / रिपोर्टर: शुभांशु मिश्रा

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में पान दुकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने महज चंद घंटों में खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को पकड़ा गया है, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।


वीओ –
मामला बलौदा के राजीव गांधी चौक के पास स्थित “मुन्ना पान ठेला” का है, जिसे अशोक कुमार तंबोली संचालित करते हैं। 21 मार्च की रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर जाने के बाद सुबह जब वे लौटे तो दुकान का दरवाजा टूटा हुआ मिला और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था।
वीओ –
जांच में पता चला कि चोर गल्ले में रखे करीब 2 हजार रुपये नकद और राजश्री, विमल गुटखा, पान पराग एवं सिगरेट समेत करीब 25 हजार रुपये का सामान ले गए। कुल मिलाकर लगभग 27 हजार रुपये की चोरी की गई थी। सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
वीओ –
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक संदेही अपचारी बालक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, कुछ चोरी का सामान और 400 रुपये नगद बरामद किए गए हैं।
वीओ –
पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे किशोर न्यायालय में पेश किया है। वहीं मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है।
एंकर –
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button