सक्ती

शीला ज्वेलर्स में लाखों की चोरी, कार से आए शातिर चोर चंद मिनटों में फरार

लोकेशन: डभरा / सक्त्ती
रिपोर्टर: लाला उपाध्याय

डभरा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। डभरा थाना क्षेत्र स्थित शीला ज्वेलर्स में देर रात शातिर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, अज्ञात चोर लाखों रुपये की कार में सवार होकर आए और बेहद योजनाबद्ध तरीके से चंद मिनटों में कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर मौके से फरार हो गए।

सुबह जब दुकान खोली गई, तब चोरी की जानकारी सामने आई। इसके बाद इलाके के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मौके पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चोरी पूरी तरह से योजनाबद्ध थी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।

वहीं डभरा पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button