कोरबा

मखुरपानी पंचायत में पहाड़ी कोरवा बस्ती में नहीं है आंगनबाड़ी भवन, पुनः निर्माण को लेकर कलेक्टर से मांग

कोरबा, छत्तीसगढ़
संगम दुबे

कोरबा विकासखंड के ग्राम पंचायत मखुरपानी में आंगनबाड़ी की कमी से जूझ रहे पहाड़ी कोरवा जनजातीय के ग्रामीणों ने कोरबा कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई हैं। और मांग की है गांव में अतिशीघ्र आंगनबाड़ी भवन बनवाया जाए।

विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह के अंतर्गत आने वाले पहाड़ी कोरवाओं की बस्ती ग्राम पंचायत मखुरपानी के छातातराई बस्ती में निवासरत हैं, जिन्होंने जिला मुख्यालय का रुख करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र भवन की मांग की हैं।

ग्रामवासियों ने कहा कि वर्तमान में आंगनबाड़ी भवन अत्यंत जर्जर हो जाने के कारण उसका उपयोग नहीं किया जाता है, ऐसे में पेड़ो के नीचे ही बच्चों की आंगनबाड़ी की क्रिया कराई जाती है जिससे उन्हें विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिला प्रशासन से जल्द आंगनबाड़ी भवन मरम्मत की मांग ग्रामीणों ने की है। देखना होगा क्या बच्चों का भविष्य संवारने का केंद्र का लाभ पहाड़ी कोरवाओं को मिल पाता हैं या सिर्फ आवेदनों तक ही मांगे सिमट कर रह जाती हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button