भडेसर में सरदार पटेल जयंती पर उमड़ा उत्साह — बच्चों ने खेल और शिक्षा से दी एकता की मिसाल

जांजगीर-चांपा
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भडेसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में एकता और प्रेरणा का संदेश गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य दुर्गा मोती पटेल उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला विकास समिति के अध्यक्ष कन्हैया पांडेय, पूर्व अध्यक्ष दिनेश पांडेय, विधायक प्रतिनिधि धनपति जी, सरपंच देवचरण साहू और अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए।


मुख्य अतिथि दुर्गा मोती पटेल ने अपने संबोधन में कहा —
“सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्श आज भी हम सबके लिए प्रेरणा हैं। बच्चों में एकता और अनुशासन की भावना जगाना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है।”
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्लो साइकिल रेस, खुर्शी दौड़ जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही कक्षा नवमी की बालिकाओं को साइकिल वितरण किया गया, ताकि उन्हें शिक्षा के लिए और अधिक प्रोत्साहन मिले।
विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्सव का माहौल रहा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को क्षेत्रवासियों ने बधाई दी।
सरदार पटेल की जयंती पर भडेसर के विद्यार्थियों ने एकता, खेल और शिक्षा के माध्यम से नई ऊर्जा का संदेश दिया।




