छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

होली पर उपद्रव पड़ा भारी, नवागढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: शुभांशु मिश्रा / लोकेशन जांजगीर-चांपा

होली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नवागढ़ पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर रही थी।
बीती रात्रि लगभग 02 बजे थाना नवागढ़ की पेट्रोलिंग पार्टी ग्राम राछाभाटा से सेमरा–बुढ़ेना की ओर गश्त पर थी।
इसी दौरान ग्राम बुढ़ेना में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मुख्य मार्ग पर लकड़ी और पत्थर रखकर आवागमन बाधित किया गया।
जब पुलिस पार्टी द्वारा मार्ग से अवरोध हटाया जा रहा था, तभी छिपे हुए आरोपियों ने पुलिस के शासकीय वाहनों पर अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे दोनों सरकारी वाहनों के आगे और पीछे के शीशे टूट गए।
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार होने लगे, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को दौड़ाकर पकड़ लिया।


पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पत्थरबाजी कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी
अनीश यादव (19 वर्ष)
साहिल यादव (21 वर्ष)
राज कश्यप (19 वर्ष)
सुखराम कश्यप (22 वर्ष)
परमेश्वर यादव (22 वर्ष)
(सभी निवासी ग्राम बुढ़ेना, थाना नवागढ़)

थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 86/2026 के तहत
धारा 126(2), 324(3), 221, 132, 191(2) बीएनएस
एवं लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 3(1) के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button