जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 49 के अकलतरा–बिलासपुर मुख्य मार्ग पर इन दिनों सीमेंट के अवैध कारोबार का गोरखधंधा

रिपोर्टर –जय ठाकुर
लोकेशन जांजगीर-चांपा
06/01/2026

जांजगीर-चांपा जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 49 के अकलतरा–बिलासपुर मुख्य मार्ग पर इन दिनों सीमेंट के अवैध कारोबार का गोरखधंधा खुलेआम चल रहा है। आरोप है कि बड़े निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाला नॉन-ट्रेड सीमेंट सस्ते दामों में बाजार में खपाया जा रहा है, जिससे शासन को जीएसटी राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है।
बताया जा रहा है कि एनएच-49 ओवरब्रिज के पास एक गोदाम में सीमेंट का अवैध भंडारण किया जा रहा है। बड़े प्रोजेक्ट में सप्लाई होने वाले कैप्सूल (बल्कर) वाहनों से अनलोडिंग के दौरान चालक जानबूझकर कुछ मात्रा वाहन में ही रोक लेते हैं और बाद में उसे अपने करीबी लोगों को बेच देते हैं। यही सीमेंट बाद में अलग-अलग ब्रांड की बोरियों में भरकर बाजार में बेचा जा रहा है।
अर्जुनी गांव के मुख्य मार्ग पर एक ढाबा संचालक पर भी अवैध सीमेंट कारोबार का आरोप है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ढाबा बंद कर अब वहां केवल सीमेंट की बिक्री हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस पूरे अवैध कारोबार में पुलिस की मिलीभगत के कारण अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
मामले पर एसडीएम विक्रांत अंचल ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है, वहीं एएसपी उमेश कश्यप ने शीघ्र छापेमार कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस खुलेआम चल रहे गोरखधंधे पर कब सख्त कदम उठाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button