हेल्थ

फैटी लिवर कंट्रोल करने में मददगार हैं ये सुपरफूड्स, डाइट में शामिल करते ही सपोर्ट होगा Liver

भारत में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। फरवरी 2026 में प्रकाशित The Lancet Regional Health Southeast Asia की एक स्टडी के अनुसार, लगभग 38.9 प्रतिशत भारतीय वयस्क metabolic-dysfunction-associated steatotic liver disease से प्रभावित हैं। यानी लगभग हर तीन में से एक व्यक्ति फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहा हो सकता है, जिनमें से कई लोगों को इसका पता भी नहीं है।
विशेषज्ञों के अनुसार, अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह स्थिति लिवर फाइब्रोसिस या लिवर कैंसर जैसी गंभीर जटिलताओं में बदल सकती है। हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल बदलाव फैटी लिवर को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। विशेषज्ञ के अनुसार कुछ सुपरफूड्स लिवर हेल्थ को सपोर्ट कर सकते हैं।
फैटी लिवर में फायदेमंद सुपरफूड्स

  1. ब्लूबेरी
    ब्लूबेरी में एंथोसायनिन जैसे शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड पाए जाते हैं। ये लिवर सेल्स की सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस घटाने में सहायक होते हैं।
  2. आंवला
    आंवला विटामिन C से भरपूर होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करता है। इससे लिवर पर पड़ने वाला ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम हो सकता है और फैटी लिवर में सुधार देखने को मिल सकता है।
  3. एवोकाडो
    एवोकाडो में हेल्दी फैट और ग्लूटाथियोन जैसे तत्व होते हैं, जो लिवर डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस को सपोर्ट करते हैं। यह लिवर सेल्स के पुनर्निर्माण में मदद कर सकता है और मेटाबोलिक हेल्थ को बेहतर बनाता है।
    क्या रखें ध्यान में
    संतुलित आहार लें
    नियमित व्यायाम करें
    प्रोसेस्ड फूड और शुगर का सेवन कम करें
    वजन नियंत्रित रखें
    फैटी लिवर एक साइलेंट समस्या है, लेकिन समय रहते सही खानपान और जीवनशैली अपनाकर इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
    डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से है। किसी भी तरह का डाइट बदलाव या उपचार शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button