2025 में 77% चढ़ा यह केमिकल स्टॉक, जेएम फाइनेंशियल ने बढ़ाया टार्गेट प्राइस—अब भी 16% रिटर्न की संभावना

स्पेशियलिटी केमिकल सेक्टर की दिग्गज कंपनी नवीन फ्लोरीन इंटरनेशनल का शेयर 2025 में लगातार मजबूती दिखा रहा है। वर्ष की शुरुआत से अब तक स्टॉक 77% तक उछल चुका है, और ब्रोकरेज हाउस JM Financial को लगता है कि तेजी का यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है।
शुक्रवार को, बीएसई पर कंपनी का शेयर 1.01% बढ़कर 5,795 रुपये पर ट्रेड करता दिखा, जबकि गुरुवार का बंद भाव 5,737.15 रुपये था।
ब्रोकरेज फर्म ने अपने नए अपडेट में कंपनी पर बुलिश रुख बनाए रखा है और इसका टार्गेट प्राइस बढ़ाकर 6,685 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह पहले तय लक्ष्य 6,380 रुपये से अधिक है। यानी मौजूदा कीमतों से निवेशकों को अभी भी करीब 16% तक की संभावित बढ़त मिल सकती है।
JM Financial के अनुसार, कंपनी का मजबूत ऑर्डरबुक, केमिकल सेगमेंट में बढ़ती मांग, और नई कैपेसिटी एक्सपैंशन आगे भी ग्रोथ को सपोर्ट करेंगे। विश्लेषकों का मानना है कि ग्लोबल स्पेशियलिटी केमिकल्स स्पेस में भारत की बढ़ती भूमिका का फायदा नवीन फ्लोरीन को मिलता रहेगा।
निवेशकों के लिए यह स्टॉक 2025 में अभी तक बेहतरीन रिटर्न दे चुका है, और ब्रोकरेज के अनुसार इसमें आगे भी तेजी की गुंजाइश बनी हुई है।



